फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake jewelery is making a dent in the silver trade 45 kg of fake jewelery recovered

गजब का हाल: चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली आभूषण, 45 किलो के नकली जेवर बरामद

Tue, 06 Feb 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Feb 2024 01:53 PM IST
सार

दिल्ली में हुई छापेमारी के दौरान आगरा की कंपनी के 45 किलो चांदी के नकली जेवर बरामद किए गए। जिसके बाद ज्वैलर्स ने शहर में नकली जेवर बनाने वालों के नाम बताए।

 

विज्ञापन
Fake jewelery is making a dent in the silver trade 45 kg of fake jewelery recovered
चांदी के गहने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदी की पायलों के लिए मशहूर आगरा के व्यापार को नकली आभूषण सेंध लगा रहे हैं। आगरा ही नहीं, दिल्ली तक नकली जेवर बिक रहे हैं। एक चांदी व्यवसायी ने दिल्ली में पुलिस व मजिस्ट्रेट के सहयोग से 45 किलो नकली आभूषण बरामद कराए हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता कर व्यवसायी ने शहर में नकली जेवर बनाने वाले नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन


नमक की मंडी में जैन पायल प्रोडक्ट का प्रतिष्ठान है। जिसके नाम व ब्रांड के 45 किलो नकली जेवर 3 फरवरी को दिल्ली में पकड़े गए। व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई थी। सुनवाई नहीं होने पर उसने अदालत की शरण ली। अदालत ने दो मजिस्ट्रेट नियुक्त किए। मजिस्ट्रेट की छापेमारी में नकली जेवर बरामद हुए। इससे तीन माह पूर्व मेरठ में इसी ब्रांड के नकली जेवर बरामद हुए थे।
विज्ञापन


जैन पायल के निदेशक निर्मल जैन व वीरेन्द्र जैन ने सोमवार को संजय प्लेस में प्रेस वार्ता की। पत्रकारों को बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कंपनियों व ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। जिनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इससे फर्म की साख खराब होती है। उन्होंने आगरा पुलिस व प्रशासन से नकली जेवर की जांच के लिए टीम गठित करने की मांग की। इस दौरान रजत जैन, विभोर जैन, रौनक जैन, प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed