फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake Insurance Of Vehicles Exposed In Agra hindi news

Fake Insurance: 900 बीमा फर्जी निकले, 23 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

Thu, 23 Jun 2022 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:00 AM IST
सार

आरटीओ में 30 मई को बंगलूरू से संचालित होने वाली एको जनरल इंश्योरेंस कंपनी की गाड़ियों के बीमा फर्जी पाए गए थे। मोपेड व स्कूटर की बीमा पॉलिसी ट्रक, कंटेनर जैसे भारी वाहनों की दर्शाकर वाहनों के ट्रांसफर, फिटनेस जांच आदि काम कराए जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Fake Insurance Of Vehicles Exposed In Agra hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एको जनरल इंश्योरेंस कंपनी की 900 से ज्यादा थर्ड पार्टी बीमा पॉलिसी फर्जी मिलने के मामले में 23 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  हालांकि इन सभी गाड़ियों को काली सूची में डाला जा चुका है, लेकिन आरटीओ और न ही कंपनी ने फर्जी बीमा पॉलिसी को रोकने के लिए कोई कदम उठाया है। 

विज्ञापन


आरटीओ में 30 मई को बंगलूरू से संचालित होने वाली एको जनरल इंश्योरेंस कंपनी की गाड़ियों के बीमा फर्जी पाए गए थे। मोपेड व स्कूटर की बीमा पॉलिसी ट्रक, कंटेनर जैसे भारी वाहनों की दर्शाकर वाहनों के ट्रांसफर, फिटनेस जांच आदि काम कराए जा रहे थे। कंपनी की सूचना पर आरटीओ ने वाहनों के बीमा की क्यूआर कोड स्कैन करके जांच कराई। जांच में 900 से अधिक गाड़ियों बीमा पॉलिसी फर्जी पाई गई थीं। थर्ड पार्टी बीमा में भारी वाहनों का शुल्क बचाने के लिए स्कूटर जैसे वाहन की बीमा पॉलिसी लगाई गई थीं।  
विज्ञापन


आरटीओ ने कंपनी को अपने अधिकृत स्थानीय एजेंट और कंपनी मुख्यालय में बीमा पॉलिसी फीड करने वालों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कंपनी ने अभी तक आरटीओ के पत्र का जवाब तक नहीं भेजा है। आरटीओ में भी इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई नहीं की गई है। फिटनेस कराने या अन्य कार्य के लिए आने वाले वाहनों के बीमा की जांच नहीं की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का जवाब नहीं मिला, रिमाइंडर भेजेंगे

एआरटीओ  प्रशासन एके सिंह ने बताया कि बीमा कंपनी को नोटिस देकर स्थानीय प्रतिनिधि और मुख्यालय पर डाटा फीडिंग करने वालों पर मिलीभगत का अंदेशा जताते हुए कार्रवाई की बाबत पूछा गया था। लेकिन कंपनी ने अभी जवाब नहीं भेजा है। अब कंपनी को रिमाइंडर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed