फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firing on two friends sitting on the banks of Yamuna both got injured

हमला: यमुना किनारे बैठे दो दोस्तों पर फायरिंग, गोली लगने से दोनों हो गए घायल

Mon, 26 Jun 2023 12:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 12:58 PM IST
सार

घर से टहलने निकले दोनों युवक यमुना किनारे बैठे थे, तभी पीछे से आए कार सवारों ने गोलियां चलाईं। हमले में दोनों ही दोस्त घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Firing on two friends sitting on the banks of Yamuna both got injured
न्यू आगरा थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  दयालबाग स्थित कल्याणी हाइट्स के नजदीक रविवार को देर रात यमुना किनारे बैठे दो युवकों पर फॉरच्यूनर गाड़ी सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक युवक की पीठ तो दूसरे के पैर में गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आए लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश की। रंजिश में गोली मारे जाने की आशंका है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित नगला हवेली के रहने वाले राहुल और नीरज की आपस में मित्रता है। दोनों दोस्त रात करीब 11 बजे घर से टहलते हुए कल्याणी हाइट्स के पीछे स्थित यमुना किनारे बैठे हुए थे। इसी बीच स्कॉपियो गाड़ी में आए हमलावरों ने दोनों युवकों के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि चार से पांच राउंड फायरिंग की गई। दोनों दोस्तों ने भागने की कोशिश की मगर वह संभल नहीं सके। राहुल की पीठ में गोली लगी, जबकि नीरज के पैर में गोली लगी है। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri Murder Case: दुल्हन का कत्ल करने में दिखाई सबसे अधिक बर्बरता, चेहरा और सिर काटा, दूल्हे पर पांच वार

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग निकले हमलावर 

चीखपुकार और गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो गाड़ी सवार हमलावर भाग निकले। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। फायरिंग की सूचना पर न्यू आगरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला है। पूछताछ में कुछ लोगों पर शक जाहिर किया गया है। हमलावर ट्रांस यमुना क्षेत्र के बताए गए हैं। अपराधी प्रवृति के हैं और पूर्व में जेल जा चुके हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है।

ये भी पढ़ें - मौत से पहले आखिरी सेल्फी: खंडहर में छात्रा के ऊपर गिरा गुंबद, हादसा ऐसा कि दहल गया दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed