फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake IAS arrested for threatening officers in mainpuri

मैनपुरी में 'नटवरलाल' गिरफ्तार: फोन पर आईएएस बनकर अफसरों को धमकाया, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 18 Jun 2021 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 12:35 AM IST
सार

आरोपी का नाम सूरज कुमार पटेल है। उसने एसडीएम भोगांव और तहसीलदार को फोन कर धमकाया था। जांच में पता चला है कि आरोपी ने दूसरे जिलों के अफसरों को भी फोन किए थे।

विज्ञापन
fake IAS arrested for threatening officers in mainpuri
आरोपी सूरज कुमार पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ आईएएस बनकर धमकाने वाले 'नटवरलाल' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को एसपी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान उसकी गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। उसको मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसडीएम भोगांव और तहसीलदार को 30 जून को किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया गया। उसने खुद को वरिष्ठ आईएएस सुरेश चंद्रा बनकर रौब जमाया था। नटवर लाल ने इसके अलावा कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी फोन पर धमकाया और दबाव बनाया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


तहसीलदार ने दर्ज कराया था मुकदमा
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि तहसीलदार भोगांव अजीत कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी ने खुद को प्रमुख सचिव राजस्व बताया था। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुईं थीं। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को धर दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज कुमार पटेल निवासी मोहम्मदपुर थाना मोहम्मदी लखीमपुर खीरी को प्रभारी निरीक्षक भोगांव विजय गौतम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल सिम आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।

गैर जनपदों में फोन कर बनाया दबाव
सीओ भोगांव अमर बहादुर ने बताया कि पकड़ा गया सूरज कुमार पटेल बेहद शातिर है। जांच के दौरान पता चला है कि गैर जनपदों में भी उसने कई अधिकारियों को फोन कर अनावश्यक दबाव बनाया। उसके बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed