फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fake gas agency was running in the house 91 cylinders recovered 50 were found filled

UP: घर में चल रही थी फर्जी गैस एजेंसी, 91 सिलिंडर बरामद; 50 भरे हुए मिले...

Tue, 08 Apr 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 09:00 AM IST
सार

आगरा के सदर क्षेत्र के देवरी गांव में छापा मारा गया। यहां एक घर में फर्जी गैस एजेंसी चलती हुई मिली। मौके से 90 सिलिंडर बरामद किए गए, जिनमें से 50 सिलिंडर भरे हुए थे।
 

विज्ञापन
fake gas agency was running in the house 91 cylinders recovered 50 were found filled
घरेलू गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर से व्यावसायिक सिलिंडर में गैस भरी जा रही थी। इसके बाद उसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा था। देवरी गांव निवासी संतोष के घर में सोमवार रात को पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर भारत, एचपी, इंडियन गैस के 22 व्यावसायिक सहित 91 सिलिंडर बरामद किए। इनमें 50 भरे हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP Weather: सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा @42.1 डिग्री...झांसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
विज्ञापन



 

डीएम ने दिए ये आदेश
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने केस दर्ज कराने के आदेश विभागीय अफसरों को दिए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने ऊंची कीमतों पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर बेचने और भंडारण की बात कबूली है। बताया कि वह बिना बुकिंग के 24 घंटे में गैस सिलिंडर डिलीवरी सुविधा के नाम पर कालाबाजारी का खेल कर रहा था।

ये भी पढ़ें -  Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल
 

जांच में जुटी पुलिस
घर में फर्जी गैस एजेंसी की तरह काम होता था। इस कारोबार में प्रमुख कंपनी की गैस एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है। पुलिस और विभागीय अधिकारी जांच में जुटे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed