{"_id":"5b52f3e84f1c1b19208b5f26","slug":"fake-doctor-cheated-with-mbbs-student-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को डॉक्टर बता एमबीबीएस स्टूडेंट को बुलाया, फिर इस वारदात को दिया अंजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को डॉक्टर बता एमबीबीएस स्टूडेंट को बुलाया, फिर इस वारदात को दिया अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/फिरोजाबाद
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला स्थित मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र से एक युवक डॉक्टर बनकर 65 हजार रुपए कीमत का मोबाइल ले गया। छात्र ने ओएलएक्स पर मोबाइल का विज्ञापन दिया था।
विज्ञापन देखकर युवक ने उसे राम रघु हॉस्पिटल में बुलाया। इसके बाद देखने के बहाने मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। छात्र ने आगरा के थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
टूंडला के एफएच मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद आसिम ने बताया कि डेढ़ महीने पहले उन्होंने 65 हजार रुपए कीमत का सैमसंग मोबाइल खरीदा था।

ओएलएक्स पर दिया था विज्ञापन
छात्र ने आठ जुलाई को उसने मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया। 10 जुलाई को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को डॉ. करन सिंह बताया और कहा कि वो हरीपर्वत स्थित राम रघु हॉस्पिटल में कार्यरत है।
50 हजार रुपये में मोबाइल का सौदा तय कर लिया। इसके बाद मोबाइल दिखाने को कहा। 12 जुलाई को आसिम अपने दोस्त के साथ हॉस्पिटल आ गया। करन ने हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर बुलाया।
आसिम के पहुंचने पर युवक आ गया। वो डॉक्टर की ड्रेस में था। इसके साथ ही उसने अपने गले में आला भी डाल रखा था। मोबाइल देखने के बाद भूतल पर ओपीडी में चलकर रुपए देने की कहकर साथ ले जाने लगा।

मोबाइल लेकर फरार
इसी बीच जल्दी से सीढ़ी उतरकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद भी जब युवक नहीं मिला तो आसिम ने हॉस्पिटल स्टाफ से पता किया, लेकिन स्टाफ ने करन सिंह नाम के डॉक्टर होने से इंकार कर दिया।
आसिम ने तीसरी मंजिल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, कैमरे खराब निकले। बाद में मुख्य दरवाजे पर लगे कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें वो नजर आ रहा है।
थाना हरीपर्वत में शिकायत
आसिम ने थाना हरीपर्वत पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उनसे कहा कि वो मोबाइल गुम होने की लिखकर देकर दे। उसकी जांच कर ली जाएगी। इस पर आसिम तहरीर देकर आ गया।
मगर, उसे दोस्तों ने बताया कि गुम होने पर मोबाइल नहीं मिलेगा। इस पर दूसरे दिन वापस आया। इंस्पेक्टर से मुलाकात की। इसके बाद गुरुवार को धारा 406 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।