फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake deed case: Sword of suspension hanging over AIG Sub Registrar DM sent report to the government

फर्जी बैनामा कांड: एआईजी, सब रजिस्ट्रार पर लटकी निलंबन की तलवार... डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

Tue, 28 Jan 2025 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

आगरा के रजिस्ट्री दफ्तर के रिकाॅर्ड रूम में बैनामों में छेड़छाड़ हुई। इस मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा निकलकर सामने आ रहा है। पूरे प्रकरण में एआईजी और सब रजिस्ट्रार के अलावा जिला निबंधक भी फंस सकती हैं।
 

विज्ञापन
Fake deed case: Sword of suspension hanging over AIG Sub Registrar DM sent report to the government
आगरा सदर तहसील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में हुए फर्जी बैनामा कांड में सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) एसके सिंह व रिकाॅर्ड रूम प्रभारी सब रजिस्ट्रार नीतू गोला के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई हो सकती है। दोनों अधिकारियों पर पर्यवेक्षण में में लापरवाही का आरोप है। इस संबंध में डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। एआईजी और सब रजिस्ट्रार के अलावा जिला निबंधक भी फंस सकती हैं। 
विज्ञापन


जिला निबंधक का प्रभार एडीएम वित्त एवं राजस्व पर है। जिला निबंधक ही रिकाॅर्ड रूम की नोडल प्रभारी हैं। हर तीन माह पर जिला निबंधक को रिकाॅर्ड रूम का सत्यापन करना होता है। लेकिन, केंद्रीय अभिलेखागार का जिला निबंधक ने सत्यापन नहीं किया। इधर, रिकाॅर्ड रूम में जिल्द और खंड से मूल बैनामा, वसीयत व इकरारनामा की प्रतियां गायब हो गईं। मूल प्रतियों की जगह भूमाफिया गैंग में शामिल गुर्गों ने नकली दस्तावेज जिल्द में जोड़ दिए। 
विज्ञापन


इस मामले में दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। सात लोग जेल जा चुके हैं। दूसरी एफआईआर जिसमें आठ बैनामों में फर्जीवाड़ा हुआ उसकी जांच एसआईटी कर रही है। तीन दिन से एसआईटी रोज रजिस्ट्री दफ्तर में रिकाॅर्ड खंगाल रही है। दूसरी ओर रजिस्ट्री दफ्तर के रिकाॅर्ड रूम में दस्तावेजों से छेड़छाड़, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही व पर्यवेक्षण दायित्वों को निभाने में लापरवाही बरतने पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शासन को एआईजी एसके सिंह, सब रजिस्ट्रार नीतू गोला के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता का कहना है कि डीएम की रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। शुरू होगा दूसरे चरण का डिजिटलाइजेशन : प्रमुख सचिव ने बताया कि रिकाॅर्ड रूम की जिल्दों का दूसरे चरण का डिजिटलाइजेशन आगरा से शुरू होगा। दूसरे चरण में 1990 से पूर्व हुए बैनामा व जिल्द का रिकार्ड स्कैन होंगे। अब तक 2017 से 2002 तक का रिकाॅर्ड डिजिटल किया जा रहा है। इसके लिए सदर तहसील में डिजिटलाइजेशन सेंटर बना है। यहां एक फर्म को रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन का कार्य मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed