फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fake candidate caught in B.Ed entrance exam with help of AI in Agra

बीएड प्रवेश परीक्षा: एआई की मदद से पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, पूछताछ में उगल दिया पूरा सच

Sun, 09 Jun 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 11:34 PM IST
सार

बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान आगरा में एआई की मदद से फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने पूरा सच उगल दिया। 

विज्ञापन
Fake candidate caught in B.Ed entrance exam with help of AI in Agra
आगरा कॉलेज से बीएड की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में छोटे भाई की जगह बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए बड़े भाई को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की सहायता से पुलिस ने पकड़ लिया। बॉयोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मिलान नहीं होने पर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद फर्जी अभ्यर्थी ने पुलिस के सामने सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन


बिहार निवासी रंजीत चौधरी अपने छोटे भाई अमित चौधरी की जगह आगरा कॉलेज केंद्र पर बीएड प्रवेश परीक्षा देने आया था। दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक परीक्षा थी। केंद्र पर प्रवेश के समय बॉयोमेट्रिक फेस डिटेक्शन, आई स्कैनिंग व फिंगरप्रिंट का मिलान एआई की मदद से हो रहा था।
विज्ञापन


रंजीत के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए। संदिग्ध मानकर लोहामंडी पुलिस ने पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। छोटे भाई अमित का बीएड में प्रवेश कराने के लिए परीक्षा देने आया था। प्रभारी निरीक्षक लोहामंडी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से गैरहाजिर रहे 2487 अभ्यर्थी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 आयोजित की। रविवार को आगरा कॉलेज सहित 15 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा में 2487 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सुबह 9 से 12 बजे तक प्रथम पाली में 1246 और दूसरी पाली में 1241 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed