{"_id":"65e074615c20c865910e3d6e","slug":"fake-bill-for-spare-parts-liquor-worth-rs-72-lakh-was-in-the-truck-caught-before-reaching-bihar-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्पेयर पार्ट्स का फर्जी बिल...ट्रक में थी 72 लाख रुपये की शराब; बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्पेयर पार्ट्स का फर्जी बिल...ट्रक में थी 72 लाख रुपये की शराब; बिहार पहुंचने से पहले पकड़ी गई
Thu, 29 Feb 2024 05:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:41 PM IST
सार
स्पेयर पार्ट्स के फर्जी बिल से चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 802 पेटी पकड़ीं गई हैं। बरामद शराब की कीमत 72 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
ट्रक के अंदर रखी शराब की पेटियां।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में फर्जी स्पेयर पार्ट्स का बिल दिखाकर चंडीगढ़ से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप को एसओजी और उत्तर पुलिस ने पकड़ा है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस माफिया की तलाश में जुटी है। बिहार के सप्लायर से माफिया ने 802 पेटी अंग्रेजी शराब का सौदा 1.80 करोड़ रुपये में तय किया था। वहीं पकड़ी गई शराब की कीमत प्रदेश में 72 लाख रुपये आंकी गई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अवैध कार्यों की रोकथाम जारी है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि चंडीगढ़ से छह चक्का ट्रक में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 802 पेटी थाना उत्तर और एसओजी ने पकड़ी हैं। चंड़ीगढ़ से बिहार शराब ले जाने की सूचना पर एसओजी प्रभारी अनुज राणा और एसओ वैभव सिंह, एसएसआई महावीर सिंह ने नबाब डिग्री काॅलेज के समीप चेकिंग के दौरान पकड़ा है। साथ ही बहादुरगढ़ झझ्झर के दहतौरा निवासी बलवान उर्फ बल्लू को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की डिलेवरी बिहार होनी थी। जहां सौदा 1.80 करोड़ रुपये में तय हुआ था। इसके पास से दो मोबाइल, छह चक्का ट्रक भी बरामद किया गया है।
चकमा देने के लिए बनवाए थे फर्जी स्पेयर पार्ट्स के दस्तावेज
एसपी सिटी ने बताया कि अंतरराज्यीय शराब माफिया राजस्थान अलवर के बहरोड निवासी जितेंद्र सैनी ने पुलिस को चकमा देने के लिए स्पेयर पार्ट्स के फर्जी दस्तावेज तैयार कराए थे। साथ ही चालक बलवान को एक मोबाइल दिया था। जिसके व्हाट्सएप पर रूट दिया जाता था कि किस रूट से ट्रक ले जाना है।
विज्ञापन
बिहार में बंदी के कारण बढ़ी शराब की मांग
बिहार सरकार द्वारा शराब बिक्री और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके चलते वहां शराब की अधिक मांग है। लोग शराब के लिए मुंह मांगे दाम देने को भी तैयार रहते हैं। इसलिए ज्यादातर शराब की सप्लाई बिहार में की जाती है। वहां दाम भी अच्छे मिलते हैं। यह लोग मिलकर चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और अन्य राज्यों में शराब की सप्लाई करते हैं।