{"_id":"5eb94f9c95d36035f41a678c","slug":"fake-bed-degree-scam-111-teacher-found-from-secondary-schools","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड-2005 फर्जीवाड़ाः मंडल के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तलाश, 111 मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-2005 फर्जीवाड़ाः मंडल के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तलाश, 111 मिले
Tue, 12 May 2020 04:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 12 May 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से शैक्षणिक सत्र 2004-05 में बीएड करने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 111 शिक्षक तलाशे जा चुके हैं। मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों से रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है। आगरा में अभी महज 40 सहायता प्राप्त विद्यालयों ने सूचना दी है। जबकि राजकीय विद्यालयों ने जानकारी उपलब्ध करा दी है।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक स्तर से जिलों से शिक्षकों की सूचना लेकर शासन को भेज दी गई है। मंडल के राजकीय विद्यालयों के 21 शिक्षकों ने संबंधित सत्र में विश्वविद्यालय से बीएड किया है। वहीं, फिरोजाबाद में 26, मथुरा में 27, मैनपुरी में 18 शिक्षक सहायता प्राप्त विद्यालयों से तलाशे गए हैं।
आगरा में अभी तक 40 विद्यालयों ने रिपोर्ट दी है, उसमें 19 शिक्षकों के नाम आए हैं। अभी करीब 70 विद्यालयों से रिपोर्ट आनी है। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि शिक्षकों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। आगरा में जो विद्यालय रह गए हैं, उनसे भी जानकारी लेकर उपलब्ध कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए हैं।

Trending Videos
मूल प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे
शिक्षकों के नाम के साथ उनके प्रमाणपत्रों की छायाप्रति ही स्कूलों की ओर से उपलब्ध कराई जा रही है। लॉकडाउन की वजह से मूल प्रमाणपत्र नहीं आ पा रहे हैं। कुछ शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की छाया प्रति साफ नहीं है। उनसे साफ प्रति भेजने के लिए कहा गया है।