{"_id":"654cd65f6d9f6ac8860c6a24","slug":"fake-auto-parts-caught-in-etah-uttar-pradesh-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें सावधान: कहीं आपकी बाइक में तो नहीं लग गया नकली ऑटो पार्ट, एटा में पकड़ा गया बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें सावधान: कहीं आपकी बाइक में तो नहीं लग गया नकली ऑटो पार्ट, एटा में पकड़ा गया बड़ा खेल
Thu, 09 Nov 2023 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:23 PM IST
सार
एटा में बाइक के नकली पार्ट का बड़ा खेल सामने आया है। यहां कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक दुकान से नकली ऑटो पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में नकली ऑटो पार्ट्स पकड़े गए हैं। इनकी कीमत करीब 22 हजार रुपये बताई जा रही है। टीवीएस कंपनी के अधिकारी ने तहरीर देकर एक व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस ने पकड़े गए नकली पार्ट्स को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
टीवीएस मोटर्स के मैनेजर विप्लव विश्वास निवासी जोधूराठी थाना बदरिया जिला नार्थ-24 परगना पश्चिमी बंगला और तन्मय घोष निवासी हाबड़ा जिला नार्थ-24 पश्चिमी बंगाल ने पुलिस के साथ बुधवार को शहर में छापामारी की। नीलम मार्केट स्थित रामा ऑटो पार्ट्स की दुकान पर सूचना के अनुसार पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने नकली पार्ट्स बरामद किए। इसकी पुष्टि पुलिस की मौजूदगी में असली से मिलान कर की गई। नकली पार्ट्स मिलने के बाद दुकान स्वामी सुमित गुप्ता निवासी बेगनगर रेलवे रोड कोतवाली नगर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि टीवीएस कंपनी के कुछ अधिकारी थाने पर आए थे। उनके साथ उप निरीक्षक इकबाल खां के साथ पुलिस बल भेजा गया था। रामा ऑटो पार्ट्स की दुकान पर नकली पार्ट्स करीब 92 पीस बरामद हुए हैं, इनमें क्लिच प्लेट आदि शामिल हैं। पार्ट्स बरामद कर सील कर दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।