फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faizal khan Arrestes In Case Of Mathura

मंदिर में नमाज का मामला: यूपी पुलिस ने फैजल खान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2020 12:57 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Faizal khan Arrestes In Case Of Mathura
फैजल को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नंदगांव स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला तूल पकड़ने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने फैजल खान को गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा के थाना बरसाना की पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मंदिर में नमाज अदा करने के दूसरे आरोपी चांद मोहम्मद और इनके दो साथियों आलोक और नीलेश की गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि रविवार की रात नंदबाबा मंदिर के तीन सेवायतों कृष्ण मुरारी उर्फ कान्हा, मुकेश गोस्वामी और शिवहरी ने दिल्ली निवासी फैजल खान, चांद मोहम्मद, आलोक रतन, नीलेश गुप्ता के खिलाफ धारा 135ए, 295, 505 में मुकदमा दर्ज कराया था। चारों खोदाई खिदमतगार संस्था के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- मथुरा: नंदबाबा मंदिर में नमाज मामले ने पकड़ा तूल, चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

इन पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में नमाज अदा करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसके पीछे विदेशी मुस्लिम संगठन तथा विदेशी फंडिंग की आशंका जताई थी। सोमवार की शाम को थाना बरसाना की पुलिस ने आरोपी फैजल खान को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

बता दें कि 29 अक्तूबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली निवासी फैजल खान, मोहम्मद चांद अपने साथियों आलोक रतन और नीलेश गुप्ता के साथ नंदबाबा मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान चारों ने सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी उर्फ कान्हा से भेंट की। चारों ने नंदबाबा मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

फैजल खान ने सेवायत कान्हा से श्रीराम कृष्ण एवं सनातन धर्म के विषय में चर्चा की। आरोप है कि फैजल खान और मोहम्मद चांद ने सेवायतों की बिना अनुमति और जानकारी के मंदिर परिसर में नमाज अदा की। साथियों से फोटो खिंचवाकर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इस पर सेवायतों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

रविवार को देर शाम को मंदिर के सेवायतों ने थाना बरसाना में चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सेवायतों ने नमाज अदा करने वाले युवकों के संबंध विदेशी संगठनों से होने की आशंका जताई है। साथ ही विदेशी फंडिंग की जांच की भी मांग की गई है। सोमवार को सेवायतों ने गंगाजल से मंदिर परिसर को धुलवाया। 

फेसबुक पर डाला था फोटो
मंदिर में जौहर की नमाज पढ़ने की फोटो फैजल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की थी। इसके बाद यह वायरल हुई। तहरीर देने वाले सेवायतों ने कहा कि उनका विरोध मंदिर में आने से नहीं बल्कि गुपचुप नमाज पढ़ने और इसकी फोटो वायरल करने से है। क्योंकि इसके लिए न तो उन्होंने अनुमति ली और न ही इसकी अनुमति उन्हें दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed