फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Failing in 10th was such a shock Student took a horrifying step chaos among the family members

Agra: दसवीं में फेल होने का ऐसा सदमा...छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मच गया कोहराम

Tue, 29 Apr 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

10वीं का रिजल्ट आने के बाद से छात्र तनाव में था। फेल होने के बाद वो इस कदर तनाव में आ गया  कि उसने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
Failing in 10th was such a shock Student took a horrifying step chaos among the family members
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र के नौबस्ता में 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दसवीं की परीक्षा में फेल हो गया था। परिजन ने तनाव में आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

 

नाैबस्ता निवासी अंशुल घर में इकलाैता बेटा था। तीन बहने हैं। दो की शादी हो चुकी हैं। मृतक के जीजा ओमप्रकाश ने बताया कि अंशुल के पिता कमल किशोर मजदूरी करते हैं। अंशुल ने जब से परीक्षाफल देखा था, वह तनाव में था। किसी से बोल नहीं रहा था। रविवार को पिता मजदूरी पर चले गए, जबकि मां फिरोजाबाद में मायके गई थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुल घर में अकेला था। छोटी बहन भी घर पर नहीं थी। शाम को मां घर लौटीं तो घर में अंशुल का कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी अंदर से कोई आहट नहीं मिली। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। पंखे के कुंडे में फंदे से लटके अंशुल की मौत हो चुकी थी। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। हालांकि फेल पर तनाव में आने की बात कही जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed