{"_id":"6360146143c7337f6a2b1a77","slug":"factory-operator-beat-up-a-retired-employee-of-the-pollution-control-board-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सेवानिवृत्ति के बाद फैक्टरी से उगाही करने पहुंचा था प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी, हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सेवानिवृत्ति के बाद फैक्टरी से उगाही करने पहुंचा था प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कर्मचारी, हुआ ऐसा हाल
Tue, 01 Nov 2022 12:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:16 AM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी दो वर्ष पूर्व विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है, कोई व्यक्ति इस प्रकार का काम करता है तो उसे जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन
beat demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के नाम पर फैक्ट्रियों से वसूली करने वाले विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की फैक्टरी संचालक ने जमकर पिटाई कर दी। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। थाने में ही केस रफादफा कर दिया गया। मामले का वीडियो वायरल होने पर विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कर्मचारी से किसी भी प्रकार से संबंध होने से हाथ खींच लिए हैं।
ये भी पढ़ें - Smog in Agra: ताजनगरी की हवा हुई जहरीली, इन आठ जगह एक्यूआई 400 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी सूचना
प्रदूषण विभाग फैक्ट्रियों में प्रदूषण की जांच के लिए समय-समय पर अभियान चलाता है। दिवाली से दो-तीन दिन पहले प्रदूषण नियंत्रण विभाग से दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी को गिरधरपुर स्थित एक फैक्टरी में उगाही करते हुए पकड़ लिया गया। फैक्टरी संचालक ने कर्मचारी की पिटाई की और हाइवे थाना पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और कर्मचारी को थाने ले गई। कर्मचारी की जानकारी जैसे ही साथियों को हुई उन्होंने मामले को रफादफा करा दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Smog in Agra: ताजनगरी की हवा हुई जहरीली, इन आठ जगह एक्यूआई 400 के पार
विज्ञापन