{"_id":"67035d742f0243b3c30c18e5","slug":"factory-operator-arrested-accused-of-kidnapping-youth-in-agra-police-conducting-raids-in-search-of-three-more-2024-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: युवक के अपहरण का आरोपी फैक्टरी संचालक गिरफ्तार, तीन और की तलाश में पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: युवक के अपहरण का आरोपी फैक्टरी संचालक गिरफ्तार, तीन और की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
Mon, 07 Oct 2024 09:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 09:45 AM IST
सार
ताजनगरी के सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। 14 दिन बाद एक आरोपी पकड़ा गया। यह नोएडा में छिपा था। तीन और की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में उधार दिए 60 हजार रुपये की वसूली के लिए कार में युवक का अपहरण करने के आरोपी फैक्टरी संचालक रोहन कपूर को पुलिस ने 14 दिन बाद गिरफ्तार किया है। वह नोएडा में छिपा हुआ था। अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी दोस्तों की मदद से पीड़ित से दो लाख रुपये की वसूली करना चाहता था।
विज्ञापन
घटना 21 सितंबर की शाम को हुई थी। गढ़ी डौकी, फतेहाबाद निवासी अमन कुमार निजी फर्म में एकाउंटेंट था। उसने फैक्टरी संचालक रोहन कपूर से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रकम चुका नहीं पाया था। बात करने के बहाने बुलाकर रोहन कपूर, उसके मित्र गर्वित, गजनी और अन्य कार में डालकर ले गए। घरवालों से दो लाख रुपये की मांग की थी। बाद में उसे टीडीआई माल से आगे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, आरोपी रोहन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। वह शकुंतला कुंज, कमला नगर का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि अमन कुमार उसकी फैक्टरी में एकाउंट का काम करता था। उसे रुपयों की जरूरत थी। इस पर 60 हजार रुपये एक महीने के लिए उधार दे दिए। वह रुपये लाैटा नहीं रहा था। इस बारे में अपने दोस्त गर्वित, राज और ऋषभ को बताया। उन्होंने उसे बुलाने के लिए कहा।
चारों अमन से 60 हजार के बदले दो लाख रुपये वसूल करना चाहते थे। उसे बुलाने के बाद कार में अपहरण कर ले गए। अलग-अलग गाड़ी में बैठाकर घुमाते रहे। घरवालों को रकम देने के लिए कॉल भी किया। मगर, पुलिस के डर की वजह से उसे छोड़ दिया।