{"_id":"668e4807425bdc24630cc882","slug":"facilities-for-entrepreneurs-will-be-developed-in-foundry-nagar-and-sikandra-industrial-areas-in-agra-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बदलेगी फाउंड्री नगर और सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत, उद्यमियों के लिए विकसित की जाएंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बदलेगी फाउंड्री नगर और सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत, उद्यमियों के लिए विकसित की जाएंगी सुविधाएं
Wed, 10 Jul 2024 03:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Jul 2024 03:32 PM IST
सार
ताजनगरी में फाउंड्री नगर और सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्रों की सूरत बदलेगी। यहां उद्यमियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फाउंड्री नगर, सिकंदरा साइट ए, बी व सी के अलावा शास्त्रीपुरम स्थित ईपीआईपी क्षेत्र का कायाकल्प अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) करेगा। इन औद्योगिक क्षेत्रों को नगर निगम से हस्तांरित किया जाएगा। फिर इनके बुनियादी ढांचे से लेकर सड़क, सीवर, फ्लाइओवर व अन्य विकास कार्यों की कमान यूपीसीडा संभालेगा।
विज्ञापन
वर्तमान में इन पांचों औद्योगिक क्षेत्रों की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। लेकिन, नगर निगम बजट के अभाव में विकास कार्यों से लेकर रखरखाव तक नहीं कर पा रहा था। सिकंदरा साइट सी में बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त हो रही थीं। गड्ढे व जलभराव से हजारों उद्यमी प्रभावित थे। उद्योग बंधु की बैठक में बार-बार यह मुद्दा उठ रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में अब इन क्षेत्रों को यूपीसीडा में शामिल करने पर सहमति बन गई है। यूपीसीडा के पास प्रदेश के 55 जिलों में 156 औद्योगिक क्षेत्र हैं। आगरा पांच औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा मथुरा और मथुरा साइट ए को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा औद्योगिक क्षेत्र के विकास से उद्यमियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी बेहतर होगी। यूपीसीडा के एसीईओ चर्चित गौड़ ने बताया कि आगरा के जिन औद्योगिक क्षेत्रों को हस्तगत किया जाएगा, उनमें सभी विकास कार्य यूपीसीडा कराएगा। सड़क, सीवर व सुरक्षा से लेकर रखरखाव की जिम्मेदारी यूपीसीडा संभालेगा। तीन चरणों में क्षेत्रवार उद्यमियों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।