{"_id":"5f2994f78ebc3eaad348b680","slug":"facebook-mainpuri-news-agr453488559","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन की नकली फेसबुक आईडी से रुपयों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन की नकली फेसबुक आईडी से रुपयों की मांग
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। चेयरमैन की फेसबुक आईडी हैक करने के बाद साइबर ठगों ने उनके मित्रों को मैसेज भेजकर आर्थिक मदद की मांग की। संदेह होने पर कुछ लोगों ने चेयरमैन को फोन किया, तब मामले की सच्चाई सामने आई। पीड़ित ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
चेयरमैन अनिल मिश्रा की फेसबुक आईडी के माध्यम से एक मैसेज सोमवार रात में उनके फेसबुक मित्रों के पास पहुंचा। किसी ने दस तो किसी से 15 हजार रुपये तत्काल मांगे गए। साथ में एक एकाउंट नंबर भी बताया गया।
मैसेज में कहा गया कि वह बाहर हैं, उन्हें इतने रुपये की सख्त जरूरत है। कुछ देर बाद वह रुपये वापस कर देंगे। नगला रमू निवासी नवल यादव ने मैसेज आने के बाद चेयरमैन को फोन किया तो उन्होंने रुपये न मांगने की बात कही। उन्होंने तत्काल अपने फेसबुक एकाउंड पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें रुपये न मांगे जाने की बात कही गई। उन्होंने इसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की है।