{"_id":"693b875e7a8b93e0ee03cd06","slug":"facebook-friendship-scam-man-duped-of-10-lakh-in-fake-online-trading-scheme-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फेसबुक पर महिला से दोस्ती...फिर ट्रेडिंग में दिया मुनाफे का लालच, ऐसे ठग लिए 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फेसबुक पर महिला से दोस्ती...फिर ट्रेडिंग में दिया मुनाफे का लालच, ऐसे ठग लिए 10 लाख रुपये
Fri, 12 Dec 2025 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:39 AM IST
सार
फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना युवक को भारी पड़ गया। ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर उससे 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
विस्तार
आगरा के मधुनगर निवासी सुनील सिंह यादव ने साइबर क्राइम थाने में 10 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 11 जून 2025 को फेसबुक पर उनकी पहचान इशिका सेन उर्फ संगीता बनर्जी नाम की महिला से हुई। कुछ दिनों तक बातचीत के बाद उसने अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने का लालच दिया। उन्हें संजीव भटनागर नाम के व्यक्ति ने टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। दोनों आरोपियों ने मिलकर मुनाफे का झांसा देकर उनसे 10 लाख की रकम ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करवा ली।
बाद में जब उनकी रकम फंस गई और मुनाफा नहीं मिला, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पहले साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की और फिर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।