फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   f the teachers do not upload the data, the salary will stop

माध्यमिक शिक्षकों का भी डाटा मानव संपदा पोर्टल पर होगा अपलोड

Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
f the teachers do not upload the data, the salary will stop
मैनपुरी। राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षक और स्टाफ को मानव संपदा पोर्टल पर अपना डाटा अपलोड कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्योँ को डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि डाटा फीड न करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों में शिक्षकों और स्टाफ का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर फीड कराने का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर छूटे हुए शिक्षकों का डाटा फीड़ कराने के निर्देश प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक या कर्मचारी ने अपना एकाउंट चालू नहीं किया तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि राजकीय कॉलेजों में डाटा फीड करा दिया गया है, वित्तविहीन का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

-----
अवकाश के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन
माध्यमिक के शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश की जानकारी ऑनलाइन विद्यालय खुलने से आधा घंटे पहले पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर ऑनलाइन अवकाश की जानकारी अपलोड न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कॉलेजों में समय से कक्षा संचालन के उद्देश्य को देखते हुए शिक्षक- शिक्षिकाओं का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। शीघ्र ही ऑनलाइन अवकाश आदि की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed