{"_id":"665551d741ed1a3fba0b911c","slug":"extreme-heat-in-agra-markets-deserted-in-nautapa-silence-spread-on-the-streets-no-relief-yet-2024-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में भीषण गर्मी: नौतपा में बाजार हुए सूने, सड़कों पर पसरा सन्नाटा...अभी राहत के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में भीषण गर्मी: नौतपा में बाजार हुए सूने, सड़कों पर पसरा सन्नाटा...अभी राहत के नहीं आसार
Tue, 28 May 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 May 2024 09:09 AM IST
सार
आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। तापमान 48 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत के आसार नहीं हैं। वहीं ऐसी गर्मी में बाजार सूने पड़े हुए हैं। दोपहर के समय सड़कों पर भी सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के लोगों को अंगारों से दहकते दिन और रात में भी गर्म हवा ने परेशान कर दिया है। रात में भी लोग गर्मी की वजह से सो नहीं पा रहे हैं। सोमवार को तो अधिकतम पारा 48 डिग्री सेल्यियस के करीब तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे ही सूरज की किरणों में दोपहर जैसी तपिश रही। दोपहर में सड़कों और बाजार में सन्नाटा पसर गया। जिन्हें मजबूरी दी वो हाथ-मुंह ढककर पूरी तैयारी के साथ घर से निकले।
आमतौर पर ग्राहकों से गुलजार रहने वाले शहर के सभी प्रमुख बाजारों में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। सोमवार को व्यस्ततम जौहरी बाजार, किनारी बाजार, दरेसी बाजार में साप्ताहिक बाजार होने के बाद भी भीड़ नजर नहीं आई। वहीं एमजी रोड स्थित शोरूम से राजामंडी और कमला नगर में भी सन्नाटा नजर आया।

गर्मी की तीव्रता को देखते हुए नगर निगम ने एमजी रोड पर पानी का छिड़काव कराया। पानी का टैंक जब फुहारें छोड़ता चला तो पीछे चल रहे लोग वाहनों की गति कम कर ले रहे थे। लू में पानी की ये बौछारें ठंडक का अहसास करा रहीं थीं। सूरसदन तिराहे पर नगर निगम ने बल्लियों की सहायता से ग्रीन नेट लगाई थी, लेकिन तेज हवा के कारण बल्लियां और नेट दोनों ही अस्त-व्यस्त हो गए। निगम ने तिराहे से वजीरपुरा की ओर मार्ग पर मैटल फ्रेम से ग्रीन नेट लगाई। छाया होने से दोपहिया वाहन चालकों ने राहत महसूस की।
गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे बस स्टॉप
ई-बस के भगवान टॉकीज स्टापेज पर दोपहर करीब एक बजे यात्रियों की भीड़ थी। यहां बैठने की व्यवस्था न होने के कारण लोग स्टैंड की छांव में बस का इंतजार करते दिखे। भीड़ के चलते जगह कम पड़ी तो कुछ लोगों ने होर्डिंग के नीचे शरण ली।

पशु-पक्षी भी प्यास से व्याकुल
गर्मी के चलते सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी व्याकुल नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर गीली जमीन पर बैठे बंदर हों या पालीवाल पार्क में पानी में अठखेलियां करते पक्षी। पानी का स्रोत देख प्यासी गाय-भैंस, कुत्ते आदि जानवर भी नल, हैंडपंप और पानी के लिए रखे गए पात्र से गला तर करते नजर आए।