फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Extorted lakhs of rupees from the then CO by threatening to implicate him in a false case

Agra News: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर तत्कालीन सीओ से ऐंठे लाखों रुपये

Mon, 02 Dec 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Extorted lakhs of rupees from the then CO by threatening to implicate him in a false case
मैनपुरी। सीओ कुरावली रह चुके संजय वर्मा से एक महिला द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। संजय वर्मा अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी पुत्री ने कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के पास रहने वालीं शुभांगी वर्मा ने बताया कि उनके पिता संजय वर्मा कुरावली क्षेत्र में सीओ के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान नगला कुंजी बम्होरी, दन्नाहार निवासी महिला अपने एक साथी के साथ कार्यालय में पूछताछ के लिए आई थीं। सीओ की हैसियत से पिता ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद कई और मामलों में भी वह पूछताछ के लिए कार्यालय आईं। इसके बाद महिला ने पिता के खिलाफ 17 अप्रैल 2024 को दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। जबकि घटना के समय पिता औंछा क्षेत्र में मौजूद थे। महिला ने अपने सहयोगी शिवप्रताप के सहयोग से 24 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की। इसमें पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। दोनों ही शिकायतें जांच में झूठी पाई गईं। इसके बाद महिला ने पिता को फर्जी वीडियो आदि दिखाकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। एक शपथपत्र पर पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर उनकी दूसरी पत्नी बन गई। उक्त महिला कई लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उनके पैसे ठग चुकी है। महिला ने पिता व उनके पीछे कुछ लोग लगा रखे हैं, जो कभी भी कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला व साथी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed