{"_id":"668bd20f6ba266bf590fa682","slug":"extension-up-to-12-days-for-withdrawal-of-potatoes-from-cold-storage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-120316-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी के लिए 12 तक की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी के लिए 12 तक की मोहलत
Mon, 08 Jul 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jul 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी के लिए 12 तक की मोहलत
बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है सावित्री देवी कोल्ड स्टोरेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। कुसमरा में बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे सावित्री देवी कोल्ड स्टोरेज से आलू निकासी के लिए किसानों के 12 जुलाई तक की मोहलत है। इसके बाद कोई आलू की निकासी नहीं की जा सकेगी। 12 जुलाई के बाद ऋणदाता बैंक द्वारा कोल्ड को अपने कब्जे में ले लिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से आलू की निकासी करने की अपील की है।
सावित्री देवी कोल्ड स्टोरेज के संचालन ने बिना लाइसेंस लिए ही आलू का भंडारण कर लिया था। इसके लिए उद्यान विभाग से लगातार नोटिस भी दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं कैनरा बैंक से लिया गया ऋण भी नहीं चुकाया गया। इस पर कैनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक द्वारा कोल्ड स्टोरेज को पहले ही सांकेतिक रूप से कब्जे में ले यया गया। अब जिलाधिकारी मैनपुरी ने बैंक को कब्जा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी किशनी को आदेशित किया है। इसी के आधार पर 12 जुलाई को बैंक को कब्जा दिलाने की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाएगी।
जिला उद्यान अधिकारी अनूप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिन किसानों का आलू इस कोल्ड स्टोरेज में अब भी रखा है वह तत्काल निकासी कर लें। 12 जुलाई के बाद आलू की निकासी न करने पर कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।