फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expressed displeasure when the tin shed of seed processing plant platform was found dilapidated

Agra News: बीज विधायन संयंत्र प्लेटफाॅर्म की टीन शेड जर्जर मिलने पर जताई नाराजगी

Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure when the tin shed of seed processing plant platform was found dilapidated
कासगंज। मंडलीय संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। राजकीय बीज विधायन संयंत्र के दोनों प्लेटफार्म की टीन शेड जर्जर मिलने पर नाराजगी जताई। इनको बदलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय, भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय, राजकीय कृषि बीज भंडार घर का निरीक्षण किया। उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह से योजनाओं की जानकारी ली। समस्त अभिलेखों का रखरखाव एवं कृषि निवेशों का भंडारण निर्धारित मानक के अनुसार करते हुए नियमानुसार समय से वितरण भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। राजकीय बीज विधायन संयंत्र के दोनों प्लेटफार्म की टीन शेड जर्जर मिलने पर नाराजगी जताई और इन्हें तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्रा ने बताया कि बीज विधायन संयंत्र में कासगंज के साथ एटा एवं हाथरस में उत्पादित बीजों का विधायन, ग्रेडिंग, टैगिंग एवं पैकिंग कार्य होता है। इस समय गेहूं 4298 टन, सरसों 44.20 टन एवं मसूर 72.72 टन बीज का विधायन कार्य चल रहा है। इसके बाद उन्होंने मै. जय अंबे ट्रेडर्स, मंडी रोड, कासगंज एवं मैं गुरु कृपा ट्रेडर्स, कासगंज का औचक निरीक्षण किया। कीटनाशी रसायन, बीज एवं उर्वरक के उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। रैक पर लगी हुई इफको विनिर्मित 1281 टन डीएपी का निरीक्षण किया। जिला प्रबंधक इफको एवं भंडार प्रभारी पीसीएफ को डीएपी को समान रूप से वितरित करने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स की डीएपी एवं एनपीके की लगभग 1500 मीट्रिक टन रैक 12 जुलाई को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed