फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expired medicines were found at the Jan Aushadhi Centre in Saiya. A team from the Uttar Pradesh State Transformation Commission, Lucknow, conducted a surprise inspection of the CHC Saiya.

Agra News: सैंया के जन औषधि केंद्र में मिलीं एक्सपायर दवाएं, उप्र. स्टेट ट्रांसफोरमेशन कमीशन लखनऊ की टीम ने किया सीएचसी सैंया का औचक निरीक्षण

Fri, 29 May 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Expired medicines were found at the Jan Aushadhi Centre in Saiya. A team from the Uttar Pradesh State Transformation Commission, Lucknow, conducted a surprise inspection of the CHC Saiya.
सैंया। उप्र. स्टेट ट्रांसफोरमेशन कमीशन लखनऊ की टीम ने शुक्रवार दोपहर सीएचसी सैंया का औचक निरीक्षण किया। जन औषधि केंद्र में एक्सपायर दवाएं मिलने पर टीम प्रभारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे लखनऊ से आई टीम में शामिल उ.प्र. स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (लखनऊ) के सदस्य एके राठौर, डीसीपीएम विजय कुमार और डॉ. आशीष चौहान ने अस्पताल के हाजिरी रजिस्टर, आयुष्मान कार्ड काउंटर, दवा वितरण कक्ष और प्रसव कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी डेट (समय सीमा समाप्त) की दवाएं मिलने पर टीम प्रभारी ने कड़ी नाराजगी जताई और फटकार लगाई। भीषण गर्मी के बावजूद इमरजेंसी वार्ड में मात्र एक पंखा चलता देख अधिकारियों ने तत्काल एसी लगाने के निर्देश दिए। टीम ने वार्ड में भर्ती प्रसूताओं से प्रसव के एवज में अवैध वसूली के बारे में पूछताछ की। मरीजों ने किसी भी तरह की वसूली से इंकार कर दिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती, डॉ. नागेंद्र कुमार, डॉ. सौरभ, डॉ. दीपाली, बीपीएम कुलदीप सिंह राणा और एआरओ स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed