फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Experts will tell how to avoid cyber crime on agra zone police YouTube channel

साइबर अपराध से ऐसे बचें: आगरा जोन पुलिस के यूट्यूब चैनल पर बताएंगे एक्सपर्ट, इस मुहिम से आप भी जुड़ें

Tue, 03 Aug 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 10:09 AM IST
सार

पुलिस साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Experts will tell how to avoid cyber crime on agra zone police YouTube channel
साइबर जागरूकता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन पुलिस के यू ट्यूब चैनल पर एक्सपर्ट लोगों को साइबर अपराधियों का शिकार बनने से बचने के टिप्स बताएंगे। जूम वेबिनार के माध्यम से लोगों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो रही है।

विज्ञापन


एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने मुहिम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बैंकिंग और ऑनलाइन लेन-देन का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। इंटरनेट का प्रयोग करने वालों में से 52 प्रतिशत लोगों को साइबर अपराध से बचने की कोई जानकारी नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल साइबर अपराध का आंकड़ा 65 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


अब पुलिस साइबर पीस फाउंडेशन के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रही है। पहले चरण में जोन के 161 थानों में तैनात 824 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। दूसरे चरण में विद्यार्थियों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों, जनता के लोगों को जागरूक किया जाएगा। तकरीबन 30 लाख लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध के आंकड़े
हर साल 65 प्रतिशत बढ़ रहा साइबर क्राइम का ग्राफ
56 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं भारत में, विश्व में दूसरा स्थान, पहले पर चीन
52 प्रतिशत यूजर्स को साइबर अवेयरनेस के बारे में जानकारी नहीं है

ये रहेगा कार्यक्रम
तीन अगस्त को अपराह्न चार बजे डीजीपी उद्घाटन करेंगे। जूम एप के माध्यम से वेबिनार/सेशन में अपराध के तरीके और बचाव के बारे में बताया जाएगा। पांच अगस्त को भी यही सेशन होंगे। अलग-अलग जिले के लोगों को सोशल मीडिया व सावधानी, साइबर अपराध, उनसे बचाव और कानूनी प्रावधान के बारे में बताया जाएगा। प्रत्येक सेशन एक घंटे का होगा। 

एडीजी जोन आगरा के यू ट्यूब चैनल पर यह लाइव चलेगा। ट्विटर के माध्यम से सेशन की जानकारी दी जाएगी। रिकॉर्डेड वीडियो भी उपलब्ध होंगे। जूम एप के लिंग से 10 हजार लोग जुड़ सकेंगे। पूरे अभियान में 28 सेशन होंगे। आगरा और अलीगढ़ रेंज के जिले शामिल होंगे।

जुड़ने के लिए ये हैं लिंक
https://youtube.com/c/AdgzoneAgra
https://twitter.com/adgzoneagra?s=08
https://twitter.com/rajeevkrishna69?s=08
https://facebook.com/adgzoneagra
https://us02web.zoom.us/j/86359383168
(zoom webinar link 03/08/21)
meeting id : 86359383168
passcode : 468042
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed