फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Expenditure of 2.17 crore... footpaths remain occupied.

Agra News: 2.17 करोड़ का खर्च...फुटपाथ नहीं हुए खाली

Thu, 25 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Expenditure of 2.17 crore... footpaths remain occupied.
फुटपाथ से अतिक्रमण हटाता नगर निगम का टास्क फ़ोर्स
आगरा। सड़कों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाने, प्लास्टिक-पॉलिथीन और गंदगी करने वालों पर कार्रवाई पर नगर निगम हर साल 2.17 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। पूर्व सैनिकों को नगर निगम टास्क फोर्स में जगह दी गई, जिनके वेतन और वाहन आदि पर हर माह 18.10 लाख रुपये और सालाना 2.17 करोड़ का खर्च हो रहा है। इसके एवज में टास्क फोर्स शहर का एक भी फुटपाथ खाली नहीं करा सका और गंदगी आदि पर केवल 20 लाख रुपये ही बीते साल जुर्माना वसूल सका। इस पर पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पार्षद रवि माथुर ने नगर आयुक्त के सामने सवाल उठाया है कि फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की टास्क फोर्स की जिम्मेदारी है, लेकिन पूरी टीम एक भी सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं करा सकी है। शहर में कोई भी एक सड़क नहीं है, जिसे नगर निगम अतिक्रमण मुक्त बता सके। यही हाल पॉलिथीन और प्लास्टिक का है, जिस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूरे साल में केवल 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि हर दिन 50 लाख रुपये से ज्यादा की प्लास्टिक और पॉलिथीन की खपत हो रही है।
विज्ञापन


टास्क फोर्स में 43 लोगों की मौजूदगी पर सवाल
- नगर निगम टास्क फोर्स में सैनिक कल्याण बोर्ड से पूर्व सैनिकों को शामिल किया गया है। इसमें रिटायर्ड हो चुके एक कर्नल, चार जेसीओ, 8 एनसीओ और 31 पूर्व सैनिक हैं। इसके वेतन पर हर माह 16.50 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि चार वाहन टास्क फोर्स पर है, जिनका किराया हर माह 1.60 लाख रुपये है। इस तरह प्रतिमाह 18.10 लाख रुपये का खर्च है। पार्षद रवि माथुर ने टास्कफोर्स के औचित्य पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहामंडी में वसूला 19,700 रुपये जुर्माना

नगर निगम टास्क फोर्स ने बुधवार को लोहामंडी से जगदीशपुरा चौराहे तक अतिक्रमण हटाया। इसमें फुटपाथों पर रखे काउंटर, अस्थायी ढांचे ध्वस्त कराने के साथ कई ठेल धकेल जब्त कर ली गईं।

कार्रवाई में पॉलीथिन और प्लास्टिक के गिलास मिलने पर 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके बाद टीम ने आई लव आगर पॉइंट से मेरिएट होटल तक अभियान चलाया, जिसमें 8200 रुपये का जुर्माना वसूला। नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed