{"_id":"685ad875c5a80f5b65044c83","slug":"expansion-joint-damaged-on-khandari-flyover-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: खंदारी फ्लाईओवर पर क्षतिग्रस्त हुआ एक्सपेंशन ज्वाइंट, मरम्मत में जुटी रही टीम; हाईवे की एक लेन रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: खंदारी फ्लाईओवर पर क्षतिग्रस्त हुआ एक्सपेंशन ज्वाइंट, मरम्मत में जुटी रही टीम; हाईवे की एक लेन रही बंद
Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:50 PM IST
सार
टूटे हुए एक्सपेंशन ज्वाइंट को निकालकर उसकी जगह नया एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाया जा रहा है। बुधवार तक काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद फ्लाईओवर की दोनों लेन में वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में हाईवे स्थित खंदारी फ्लाईओवर का एक्सपेंशन ज्वाइंट टूट गया। क्षतिग्रस्त ज्वाइंट पर वाहन झटका खा रहे थे। बड़े हादसे की आशंका पर मंगलवार को क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान हाईवे की एक लेन बंद रही।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 2015 में खंदारी फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। भारी वाहनों से फ्लाईओवर का एक एक्सपेंशन ज्वाइंट टूट गया। जिसे बदलने के लिए हाईवे की एक लेन में बेरीकेडिंग की गई। मंगलवार को दिनभर श्रमिक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में जुटे रहे।
टूटे हुए एक्सपेंशन ज्वाइंट को निकालकर उसकी जगह नया एक्सपेंशन ज्वाइंट लगाया जा रहा है। बुधवार तक काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद फ्लाईओवर की दोनों लेन में वाहन फर्राटा भर सकेंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि सभी सेतुओं की जांच कराई जाएगी।

आंबेडकर पुल पर जालियों से खतरा बरकरार
हाथीघाट को एत्माउद्दौला से जोड़ने वाला यमुना पर बना आंबेडकर पुल 23 दिन से क्षतिग्रस्त है। पुल पर यातायात बंद है। राज्य सेतु निगम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पुल नगर निगम की जालियों से क्षतिग्रस्त हुआ। भारी-भरकम लोहे की 30 फीट ऊंची जालियां नगर निगम ने बिना अनुमति लगाईं। एक तरफ सेतु निगम पुल पर क्षतिग्रस्त फुटपाथ बदलने, नई स्लैब डाल रहा है।
दूसरी तरफ नगर निगम को अवैध जालियों को हटाने के लिए बार-बार नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस के बावजूद जालियां नहीं हटने से पुल दोबारा क्षतिग्रस्त होने का खतरा बरकरार है। परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। जालियां नहीं हटी तो दोबारा क्षतिग्रस्त हो सकता है।