फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exit Polls 2024 orders for laddus increased band bookings before counting Lok Sabha elections 2024 result

Exit Polls 2024: आगरा और फतेहपुर सीकरी पर एग्जिट पोल आते ही बढ़े लड्डुओं के ऑर्डर, बैंड की हो रही बुकिंग

Mon, 03 Jun 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:12 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को आ जाएगा। मतगणना से पहले एक्जिट पोल देखने के बाद मुंह मीठा कराने के लिए बूंदी के लड्डू, पेठा के ऑर्डर बढ़ गए हैं। वहीं ढोल-नगाड़ों की बुकिंग भी हो रही है।
 

विज्ञापन
Exit Polls 2024 orders for laddus increased band bookings before counting Lok Sabha elections 2024 result
लड्डू

विस्तार

लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल आते ही जीत का जश्न मनाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। मतगणना के बाद मुंह मीठा कराने के लिए बूंदी के लड्डू, पेठा के ऑर्डर बढ़ गए हैं। वहीं ढोल-नगाड़ों की बुकिंग भी हो रही है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद है। जनता का फैसला 4 जून को आ जाएगा कि आगरा व फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर जीत का ताज किसके सिर सजेगा। उससे पहले हर पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना और जीत का साक्षी बनने की तैयारियों में जुट गए हैं। नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स खाद्य प्रसंस्करण (प्रकोष्ठ) के चेयरमैन शिशिर भगत ने बताया कि कार्यकर्ताओं में बांटने के लिए बूंदी के लड्डू व और नेताजी का मुंह मीठा कराने के लिए काजू के बरफी की हर चुनाव में मांग रहती है। एग्जिट पोल आते ही हम लोग तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन



 

पहली पसंद बूंदी के लड्डू
मिठाई विक्रेता उमेश गुप्ता ने बताया कि सुबह से ही मतगणना वाले दिन के लिए बूंदी के लड्डू के ऑर्डर के फोन आ रहे हैं। फोन पर कोई 50 किलो का ऑर्डर दे रहा है तो कोई 100 किलो का। हर किसी की पहली पसंद बूंदी के लड्डू ही हैं।

सादा और केसर पेठा की मांग
शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सादा पेठा और केसर पेठा की मांग है। वहीं अधिकांश लोग फोन पर 4 व 5 जून को कितने किलो पेठा मिल जाएगा, यह पूछ रहे हैं।
 
विज्ञापन

बुकिंग हो रहे ढोल-नगाड़े
बैंड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने बताया कि हमारे पास 4 जून के लिए अब तक 2 बैंड की बुकिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा ढोल-नगाड़ों की बुकिंग हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed