फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Exhibition new face of India

प्रदर्शनी में नए भारत की तस्वीर

Wed, 10 Jun 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Exhibition new face of India
विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय व इंडियन आयल कारपोरेशन ने आगरा कालेज में सात दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें मोदी सरकार ने नए भारत की तस्वीर दिखाई है। औद्योगिक खेती, उद्योग, मेक इन इंडिया, महिलाओं की शिक्षा-सुरक्षा, युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दाें पर विजन प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनी देखने को छात्र-छात्राओं ने भी रुचि दिखाई। हर योजना को बारीकी समझा और जाना। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने किया। उन्हाेंने कहा कि पिछली सरकार ने दस साल में जो काम नहीं किया, वह पीएम मोदी ने एक साल में कर दिखाया। प्रदर्शनी में लोकसभा चुनाव से पूर्व रैली, विदेशी देशाें के दौरे और विभिन्न मंचाें से दिए भाषण का वीडियो भी दिखाए। नई योजनाओं का गुणगान करने के अलावा भविष्य के एजेंडे भी बताए। खास बात प्रदर्शनी में कृषि, तकनीकी और नेचुरल गैस-सौर उर्जा, मेक इन इंडिया पर ज्यादा फोकस है। हर हाथ में रोजगार और हर गांव में विकास के वादे के साथ युवाओं को भरोसे में लेने की पूरी तैयारी दिखी। प्रदर्शनी देखने आईं छात्रा प्रीति शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी का विजन क्या है, प्रदर्शनी से पता चल रहा है। अगर यह सच हुआ तो तस्वीर कुछ और ही होगी। कार्यक्रम में हरद्वार दुबे, कालेज प्राचार्य डा. मनोज रावत, यादवेंद्र श्रीवास्तव,  चित्रिता बोस, डा. अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed