फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EXHIBITION IN DAYALBAGH EDUCATIONAL INSTITUTE AGRA

दयालबाग में 100 साल की तरक्की के साथ दिखा इतिहास

Sat, 03 Sep 2016 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 03 Sep 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
EXHIBITION IN DAYALBAGH EDUCATIONAL INSTITUTE AGRA
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट
दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में 100 साल की इंजीनियरिंग में तरक्की के साथ इतिहास भी नजर आया। दयालबाग के इंजीनियरिंग कैंपस में डीईआई के सौ साल पूरे होने के मौके पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें डीईआई की नींव रखने से लेकर इसके लगातार ऊंचाइयां छूने का ब्यौरा पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में इन सौ सालों में संस्थान में आई महान हस्तियों के दुर्लभ चित्र भी प्रदर्शित किए गए। इनमें 1956 में डीईआई आए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, राष्ट्रपति वीवी गिरी, उप राष्ट्रपति डा. एस राधाकृष्णनन, यूपी की गर्वनर रहीं सरोजनी नायडू, गवर्नर बी गोपाला रेड्डी आदि के चित्र प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन


सौ सालों के संस्थान के इतिहास के साथ ही इंजीनियरिंग छात्रों ने मॉडल प्रदर्शित किए। इसमें सस्ता थ्री डी प्रिंटर, ऑटोमेटिक हाईवे सिस्टम, ईको फ्रेंडली, देसी रोबोट, सौर ऊर्जा और पवन चक्की के उपयोग से होने वाली सुविधाओं के मॉडल प्रदर्शित किए गए। चार सितंबर तक यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोबोटिक्स पर वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसमें इंजीनियर आरके सचदेवा, अजय हंस ने रोबोटिक्स में हो रहे बदलावों की जानकारी दी। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और रस्साकसी की प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed