{"_id":"68c38651f1ecb2230804b5ba","slug":"excise-team-attacked-by-drunk-youths-in-etmadpur-policeman-injured-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ठेके के पास शराब पीने का विरोध...शराबियों ने आबकारी टीम को पीटा, सिपाही की फाड़ दी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठेके के पास शराब पीने का विरोध...शराबियों ने आबकारी टीम को पीटा, सिपाही की फाड़ दी वर्दी
Fri, 12 Sep 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 08:02 AM IST
सार
ठेके के अंदर शराब पीने से रोकना आबकारी टीम को महंगा पड़ गया। शराब के नशे में धुत्त लोगों ने आबकारी टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही की वर्दी तक फाड़ डाली।
विज्ञापन
आबकारी सिपाही की पिटाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर में हाईवे की सर्विस रोड पर शराब के ठेके पास पकाैड़े की दुकान पर शराब पी रहे युवकों को टोकना आबकारी विभाग के सिपाहियों को भारी पड़ गया। युवकों ने दो सिपाहियों पर हमला बोल दिया। धक्कामुक्की में एक सिपाही की वर्दी फट गई। उनकी आंख में भी चोट लगी है। घटना की जानकारी पर थाने की फोर्स पहुंच गई। इस पर आरोपी दुकान बंद करके फरार हो गए। मामले में थाने में तहरीर दी गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। आबकारी विभाग की टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। शराब के ठेके पर आबकारी निरीक्षक सुमन सिसाैदिया ने जांच की। वहीं दो सिपाही ठेके के पास स्थित पकाैड़े की दुकान पर शराब पी रहे युवकों के पास पहुंचे। उन्होंने शराब पीने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। रोकने पर गाली-गलाैज के बाद मारपीट की। इसमें सिपाही रामकमल की आंख में चोट लगी है। उनकी वर्दी भी फट गई। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि सिपाही अमित ने दुकान मालिक और 10-15 अज्ञात के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
