फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Excise Inspector and constables were interrogated in case of land grabbing in Bodla Agra

आगरा जमीन कांड: आबकारी निरीक्षक और पांच सिपाहियों से चली छह घंटे पूछताछ, मिला नपा तुला जवाब

Wed, 13 Mar 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 03:59 PM IST
सार

आगरा जमीन कांड मामले में आबकारी निरीक्षक और पांच सिपाहियों से छह घंटे तक पूछताछ की गई। लेकिन नपा तुला जवाब ही मिला। कई प्रश्नों के उत्तर अभी भी अधूरे हैं। 

विज्ञापन
Excise Inspector and constables were interrogated in case of land grabbing in Bodla Agra
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बोदला में 10 हजार वर्ग गज जमीन पर कब्जे के मामले में मंगलवार को थाना जगदीशपुरा में आबकारी विभाग के निरीक्षक और सिपाहियों से पूछताछ की गई। विवेचक ने छह आबकारी कर्मियों को बयान के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान पूछा गया कि उन्हें अवैध शराब की सूचना कहां से मिली थी? शराब कहां से आई थी? यह पता करने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। पुलिस कितनी देर में पहुंची थी? मगर, कर्मचारियों ने नपा तुला जवाब ही दिया। इस पर टीम को जाने दिया गया।

विज्ञापन


करोड़ों की जमीन पर कब्जे के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए थे। केयर टेकर रवि कुशवाह, उसके भाई संकरिया सहित तीन को गांजा बरामद दिखाकर जेल भेजा गया था। दूसरा मुकदमा 9 अक्तूबर 2023 को लिखा गया था। यह आबकारी अधिनियम में लिखा गया। 

विज्ञापन

प्रयागराज हो गया था तबादला

इसमें रवि की पत्नी और बहन सहित तीन को जेल भेजा गया था। उनसे अवैध शराब की बरामदगी दिखाई गई थी। मामला चर्चा में आने के बाद आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने ही शराब बरामदगी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर कार्रवाई हुई थी। तबादला प्रयागराज हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूरे प्रकरण में विवेचना कर रही है। बिल्डर कमल चौधरी को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। अब आबकारी अधिनियम के मुकदमे की फर्द में शामिल आबकारी विभाग के निरीक्षक और सिपाहियों को नोटिस देकर बुलाया गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे प्रयागराज से निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, आगरा से डौली कुमारी, रचना पाठक और राहुल आए थे।

अवैध शराब की सूचना किसने दी?

आबकारी कर्मचारियों से शराब बरामदगी के बारे में जानकारी ली गई थी। पूछा गया कि अवैध शराब की बिक्री की जानकारी कहां से मिली थी? जमीन जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, उसमें किस जगह से शराब बरामद की गई? यह पता करने का प्रयास किया या नहीं कि शराब कहां से लाई गई? पुलिसकर्मियों से कोई संलिप्तता तो नहीं थी। 



इस बारे में सवाल जवाब किए गए। टीम में आए निरीक्षक सहित सिपाहियों ने लगभग एक जैसा ही जवाब दिया। वह मुखबिर की सूचना पर ही दबिश की बात कहने लगे। शाम 4 बजे टीम वापस गई। विवेचक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आबकारी टीम से पूछताछ की गई। सवाल पूछे गए थे। जो जवाब मिले हैं, उनको केस में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed