{"_id":"69eb05dc0112b1f17a0e9391","slug":"exam-scam-suspected-in-agra-3-colleges-debarred-over-mass-cheating-allegations-cctv-system-found-non-functio-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: सामूहिक नकल की आशंका पर ये तीन कॉलेज किए गए डिबार, औचक निरीक्षण में खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: सामूहिक नकल की आशंका पर ये तीन कॉलेज किए गए डिबार, औचक निरीक्षण में खुली पोल
Fri, 24 Apr 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान औचक निरीक्षण में तीन परीक्षा केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं और सामूहिक नकल की आशंका सामने आई। सीसीटीवी बंद, नियमों का उल्लंघन और परीक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर तीनों कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से डिबार कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं में पारदर्शिता के दावों के बीच बृहस्पतिवार को शहर के तीन परीक्षा केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में सामूहिक नकल की आशंका मिलने पर संबंधित केंद्रों को समिति ने तत्काल प्रभाव से डिबार कर दिया है। विश्वविद्यालय को रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
समिति में शामिल डॉ. जावेद, अमरीश बाबू और डॉ. मीरा सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मोतीलाल रामनाथ डिग्री कॉलेज, सिद्धांतराज डिग्री कॉलेज बाह और श्री जगन्नाथ प्रसाद डिग्री कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने बताया कि निरीक्षण में सामने आया कई परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे विश्वविद्यालय के नेटवर्क से जुड़े ही नहीं थे, जिससे निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इसके अलावा कई परीक्षार्थियों की कॉपियां परीक्षा शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद भी खाली पाई गईं, जिससे अंतिम समय में सामूहिक नकल कराकर उत्तर भरवाने की आशंका जताई। साथ ही बताया कि परीक्षा कक्षों में तैनात पर्यवेक्षकों के पास मोबाइल फोन मौजूद थे, जो नियमों का उल्लंघन है। कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थियों को एक ही सेट का प्रश्नपत्र दिया गया। और सब अगल बगल बैठा दिए थे।
समिति ने इन सभी बिंदुओं को अपनी विस्तृत रिपोर्ट में शामिल कर विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नोडल अधिकारी की ओर से संबंधित तीनों परीक्षा केंद्रों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।