फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   exam

कड़ी निगरानी के बीच तीन केंद्रों पर शुरू हुई बीएड अंतिम वर्ष परीक्षा

Thu, 15 Oct 2020 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
exam
आरसी डिग्री कॉलेज में बीएड छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग करती कॉलेज की सुरक्षा टीम के सदस्? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के तीन केंद्रों पर 46 कॉलेजों के परीक्षार्थियों की बीएड सत्र 2018-2020 अंतिम वर्ष परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन नॉलिज एंड कैरीकुलम विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1042 परीक्षार्थियों में से 1019 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 23 छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ गए।
विज्ञापन

श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य डॉ. शेरपाल की देखरेख में 13 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 307 परीक्षार्थियों में से 295 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 12 अनुपस्थित रहे। यहां कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा का आयोजन हुआ। वरिष्ठ परीक्षा अधीक्षक डॉ. कुमार राजीव रंजन, डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव, सहायक परीक्षक विजय प्रताप यादव, चंद्रजीत यादव और रवि भूषण ने परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश से पहले सैनिटाइज कराते हुए तीन चरणों में जांच की।
विज्ञापन

आरसी महिला डिग्री कॉलेज पर प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव की देख रेख में परीक्षा का आयोजन हुआ। यहां परीक्षा के दौरान 17 कॉलेजों के पंजीकृत 330 परीक्षार्थियों में से 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। छह परीक्षार्थियाें ने मैदान छोड़ दिया। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव पर आयोजित परीक्षा के दौरान 16 कॉलेजों के पंजीकृत 405 परीक्षार्थियों में से 400 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed