{"_id":"6a4974c8662a2272c502eca5","slug":"exam-for-admission-to-the-ias-pcs-training-center-today-agra-news-c-364-1-ag11010-131061-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आईएएस-पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आईएएस-पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षा आज
Sun, 05 Jul 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
आगरा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय निशुल्क आईएएस-पीसीएस प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए परीक्षा पांच जुलाई को आयोजित होगी। इसके लिए आगरा कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। इसमें 501 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसका परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्रपाल सिंह ने बताया कि विभाग आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी युवाओं को प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। सत्र 2026-27 के लिए आवासीय निशुल्क आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मई से 18 जून लिए गए थे। इसमें आगरा मंडल के 501 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को आवासीय कोचिंग सेंटर में रहकर तैयारी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इसे समय जिले के केंद्र में निर्माण का कार्य चल रहा है तो मंडल के अभ्यर्थियों को दूसरे मंडल के प्रशिक्षण केंद्र भेजा जाएगा।