फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ex-soldier's daughter whose marriage was held with great pomp found such a situation in her in-laws' house

UP: पूर्व सैनिक ने जिस बेटी की धूमधाम से की थी शादी, ससुराल में हुआ ऐसा हाल...अब हो रहा पछतावा; दर्ज कराया केस

Tue, 06 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 10:04 AM IST
सार

पूर्व सैनिक ने अपनी बेटी की शादी दो साल पहले बड़ी ही धूमधाम से की थी। ससुराल में कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक ठाक चला, लेकिन अब वे देहज में कार की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे। इतना ही नहीं कार के लिए विवाहिता पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। बमुश्किल उसकी जान बच सकी। 


 

विज्ञापन
ex-soldier's daughter whose marriage was held with great pomp found such a situation in her in-laws' house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दहेज के रूप में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने पूर्व सैनिक की बेटी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गनीमत रही कि वह आग में झुलसने से बच गई। पीड़िता के पिता ने पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापपुर रोड निवासी फौज से सेवानिवृत सूबेदार सुनहरीलाल ने अपनी पुत्री सुमन का विवाह गत 17 अप्रैल 2022 को अपनी सामर्थय अनुसार दानदहेज देकर जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के नगला मंगली निवास अलकेश के साथ किया था। कुछ समय बाद ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज की मांग के रूप में कार की मांग शुरू कर दी। ससुरालीजन की हरकतों से तंग आकर विवाहिता अपने मायके आ गई।
विज्ञापन


8 जून 2024 को उसका पति उसे लेने के लिए शिकोहाबाद आया और अपने साथ ले गया। पिता का आरोप है कि घर ले जाकर 10 जून 2024 को रात 11 बजे करीब ससुरालीजन ने एकराय होकर विवाहिता पर केरोसिन डालकर उसके कपड़ों में आग लगा दी। किसी तरह उसकी पुत्री ने आग को बुझाया और किसी तरह जान बचाकर अपने मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने विवाहिता के पति अलकेश, ससुर श्याम सिंह, सास सरला देवी, जेठ राहुल, राकेश एवं जिठानी गुंजन के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed