{"_id":"655259897ff4f2576001bd66","slug":"ex-serviceman-killed-by-shovel-in-road-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7383-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रास्ते के विवाद में पूर्व सैनिक की फावड़ा मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रास्ते के विवाद में पूर्व सैनिक की फावड़ा मार कर हत्या
Mon, 13 Nov 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला आशा में सोमवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने पूर्व सैनिक की फावड़े से सिर व गले पर वार कर हत्या कर दी। हमले के समय किसान खेत पर काम कर रहा था। पुत्र का आरोप है कि पहले नामजदों ने गोली मारी थी। मौके पर पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें दबिश दे रहीं हैं।
थाना क्षेत्र के गांव नगला आशा निवासी किसान (पूर्व सैनिक) रामसनेही लाल (65) का गांव में ही पड़ोस के रहने वाले सतेंद्र पक्ष से रास्ते को लेकर विवाद को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार की सुबह रामसनेही खेत में काम कर रहे थे। विवादित खरजें पर लगी घास उखाड़ रहे थे। तभी विपक्षी सतेंद्र, जगदीश, नीरज, सतीश, बिजेंद्र आदि लाठी डंडा और फावड़ा लेकर आ गए। आते ही रामसनेही को पीटना शुरू कर दिया। फावड़ा से सिर और गले पर वार किए। जिस से किसन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घटनास्थल पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पिता को पहले गोली मारी। इसके बाद फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।