फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex Gujarat CM Shankar Singh Vaghela statement on jammu and kashmir

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- धीरे-धीरे हाथ से जा रहा कश्मीर

Mon, 22 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ex Gujarat CM Shankar Singh Vaghela statement on jammu and kashmir
शंकराचार्य अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज से आशीर्वाद लेते गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मानवता नहीं बची है। कश्मीर धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है...। यह बात गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कही। वह अपने जन्मदिन पर रविवार को गोवर्धन में शंकराचार्य स्वामी अद्योक्षजानंद देवतीर्थ के चातुर्मास अनुष्ठान में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने आए थे। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को भ्रमित कर रही है। पांच वर्ष बाद केंद्र में सरकार तो पुन: आ गई, लेकिन अभी तक वादे पूरे नहीं किए हैं। हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये और दो करोड़ लोगों को नौकरी की बात की गई थी। 
विज्ञापन


देश की जनता पर नोटबंदी थोप दी गई। रात 12 बजे जीएसटी लगाई। उन्होंने कहा कि ईवीएम से चुनाव बंद होने चाहिए। विश्व के सभी विकसित देशों में ईवीएम मशीन से चुनाव बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग को देश की जनता और राजनीतिक पार्टियों की मांग पूरी करनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मानवता नहीं बची है। कश्मीर धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है। शांतिपूर्वक बातचीत करने से ही हल निकलेगा।

शंकराचार्य अद्योक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने कहा कि चातुर्मास यज्ञ में भगवान चंद्र भोलेश्वर का नित्य रुद्राभिषेक व पाठ किया जा रहा है। इस दौरान विवेक शर्मा, बिहारी ठाकुर, राजू द्विवेदी, दंडी स्वामी नारद, राजकुमार, गोपाल शास्त्री, रामकेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed