फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EVMs stored in the strong room after voting in agra

UP Election 2022: आगरा में रात 12 बजे तक जमा होती रहीं ईवीएम, स्ट्रांग रूम का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

जिले में 3911 पोलिंग पार्टियों में 17 हजार से अधिक कार्मिक ने चुनाव संपन्न कराया। जिले में पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

विज्ञापन
EVMs stored in the strong room after voting in agra
स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां रात 12 बजे तक मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम में ईवीएम व बस्ता जमा कराती रहीं। इससे पहले दो से तीन घंटे प्रपत्रों का मिलान हुआ। जिसके बाद पीठासीन ने बस्ते जमा कराए। शाहदरा मंडी में एत्मादपुर, उत्तर, दक्षिण एवं छावनी क्षेत्र के लिए दस मार्च को मतगणना होगी।

विज्ञापन


जिले में 3911 पोलिंग पार्टियों में 17 हजार से अधिक कार्मिक ने चुनाव संपन्न कराया। जिले में पहली बार पांच जगह से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद उन्हें मंडी समिति पहुंचने में आठ बजे। एत्मादपुर से कुछ पार्टियां रात नौ बजे तक पहुंची। फिर 11 बजे तक सभी प्रपत्रों के मिलान के बाद सील बंद ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में रखी गईं। यहां त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है। 
विज्ञापन


बाह की ईवीएम भदरौली स्थित एमआर महाविद्यालय में रखी गई हैं। पिनाहट में हुब्बलाल विद्यालय मतदान केंद्र पर रात आठ बजे तक मतदान चला। फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद के लिए स्थानीय मंडी समिति में मतगणना स्थल बनाए हैं। दस मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए अलग से कार्मिकों का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर लगा जाम 

एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सम्पन्न होने के बाद पोलिंग बूथों से ईवीएम मशीनों को लेकर पोलिंग पार्टियां फिरोजाबाद हाईवे पर स्थित मंडी समिति पर पहुंचीं तो एक साथ सैकड़ों गाड़ियों के पहुंचने से हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची और जाम को खुलवाने में लगी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed