फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Everyone should cooperate in making the state a better state.

Agra News: प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सभी सहयोग करें

Wed, 24 Jan 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jan 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Everyone should cooperate in making the state a better state.
प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में सभी सहयोग करें
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को विधायक भोगांव रामनरेश अग्रिहोत्री ने सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है। देश का सबसे बड़ा प्रदेश, सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला प्रदेश है। प्रदेश से ही दिल्ली सरकार का रास्ता जाता है। हम सबको प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में अपना सहयोग करना होगा। उत्तम प्रदेश बनाने में हम सबको भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि देश, प्रदेश का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है। हमें बच्चों को क्रांतिकारियों, बलिदानियों के जीवन के बारे में बताकर उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी लोग प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजा, मेसर बानो, मोहम्मद नदीम, अंबिका दुबे, शालिनी शाक्य, जीवांशी पांडेय, वैष्णवी चौहान, अंशिका, तान्या गुप्ता, मुस्कान यादव, स्नेहा शाक्य ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगाए गए स्टॉलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उपायुक्त मनरेगा पीसी राम, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी एके चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी प्रदीप टम्टा मौजूद रहे।



लाभार्थियों को सम्मानित किया

विधायक भोगांव, जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी राजीव, प्रमोद, रजनी अग्निहोत्री, नीतू गुप्ता, संगीता गुप्ता, नीलम को ऋण स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी आशाराम, शब्बीर, रामशुद्दीन, निशा, जाकिर हुसैन, मौहिद हुसैन, बोती, फरा, नेहा, सलौनी, जान मोहम्मद, शहजाद को गोल्डन कार्ड दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी मेघसिंह, सत्यराम, बृम्हानंद, आकाश, संजीव कुमार को स्वीकृति पत्र, एक जनपद-एक उत्पाद एवं प्रशिक्षण योजना में मंजू देवी, रितु, सपना, शमीमबानो, मंजू, बीना, संजू को टूल किट, प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सविता, चमेली, चुन्नी बेगम, लल्लो, सावो, गुड़्डी, पठानी, गुड्डी देवी को आवास की चाबी, बीसी सखी जीनत बानो, रवीना कश्यप, आरती, सीमा, रीना, मालती, बीना देवी, गीता देवी, रूमा देवी, कंठश्री को साड़ी वितरित की।


विद्युत सखी का सम्मान
वर्ष-2023 में विद्युत सखी प्रीती द्वारा 14.15 करोड़ के विद्युत बिल जमा कराकर 9.15 लाख का कमीशन प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। जिले में द्वितीय स्थान पर रहीं बृजवाला, तृतीय स्थान पर रहीं मोहिनी को शॉल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed