फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   everybody said, bam bam bhole

श्रद्धालु बोले, बम बम भोले

Tue, 04 Aug 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 04 Aug 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
everybody said, bam bam bhole
सावन के पहले सोमवार को लोग शिव भक्ति के रंग से सराबोर नजर आए। भोर से लेकर देर रात शिवालयों में भक्तों की कतार लगी रही। कोई हाथ में जल और पूजा की थाली तो कोई कंधे पर कांवड़ लिए भोले के द्वार पहुंचा। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया। श्री राजेश्वर महादेव मंदिर भारी भीड़ उमड़ी। पुलिस और मेला कमेटी के वालंटियर के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। भक्तों करीब 400 मीटर लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तीन बजे से ही राजेश्वर महादेव, कैलाश, बल्केश्वर, रावली, मन:कामेश्वर महादेव मंदिरों के बाहर भक्तों की कतार लग गई। अभिषेक और आरती के बाद मंदिर के पट खोले गए। भोलेनाथ के जयकारे लगाते श्रद्धालु बारिश और गर्मी में डटे रहे। जल, दूध के अभिषेक और कांवड़ चढ़ाने के बाद लौटे। युवाओं की तादात अधिक दिख रही थी। गली-मोहल्लों में स्थित मंदिरों में भी भारी भीड़ रही। महारुद्राभिषेक, महाआरती का आयोजन हुआ। भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन

श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर तमाम इंतजाम के बाद भी भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा था। मेला कमेटी के वालंटियर के अलावा बाहर से लेकर मंदिर के अंदर तक पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। मंदिर से 50 मीटर दूरी पर राजपुर चुंगी तिराहे की ओर दो बैरियर रोड पर लगाए गए थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई बार लोगों ने बैरियर ढकेलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्थिति संभाली। मंदिर प्रांगण में बैरीकेडिंग की गई थी। महिलाओं और पुरुषों की अलग लाइनों में प्रवेश दिया जा रहा था। एसीएम पीडी गुप्ता भी मौके पर जमे रहे। वह सीसीटीवी कैमरे पर नजर रख रहे थे। मंदिर ट्रस्ट और मेला कमेटी के पदाधिकारी से लेकर सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में भारी भीड़
श्री राजेश्वर महादेव मंदिर पर मेला रविवार से ही शुरू हो गया, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद सर्वाधिक भीड़ दिखी। लोगों ने खरीदारी के साथ झूले-खानपान का लुत्फ उठाया। रावली मंदिर, कैलाश महादेव मंदिर, बल्केश्वर मंदिर के पास भी मेले का नजारा दिखा। रावली मंदिर के सामने एमजी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


200 से अधिक कांवड़ चढ़ाए
श्री राजेश्वर महादेव मंदिर में 200 से अधिक कांवड़ चढ़े। बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ लेकर पहुंची। वालंटियर ने मंदिर तक पहुंचने में उनकी मदद की।


जेब कतरे भी सक्रिय रहे
आगरा। मंदिरों के पास जेब कतरे भी सक्रिय रहे। राजेश्वर मंदिर में जेब कतरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। कई लोगों की जेबें कट गईं।

मोरे अंगना पधारो भोलेनाथ....
आगरा। ‘नंदी पर होकर सवार भोले जी चले दूल्हा बनके..., मोरे अंगना पधारो भोलेनाथ...।’ बल्केश्वर महादेव मंदिर में सोमवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भूरा एंड पार्टी ने भोले के भजनों से श्रोताओं को आनंदित किया। मंदिर में फूल बंगला और छप्पन भोग सजाया गया। लाइटिंग में मंदिर की भव्यता देखते बन रही थी। वहीं दिन में मंदिर के महंत सुनील कांत नागर, कपिल नागर ने बाबा का अभिषेक और शृंगार कर पूजा-अर्चना की। रात नौ बजे महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed