फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every home tricolor campaign will be run till 15th August

Agra News: 15 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will be run till 15th August
कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम प्रणय सिंह ।
कासगंज।हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने हर घर तिरंगा अभियान को जनसहभागिता के साथ मनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने को कहा। यह अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय भावना को प्रेरित करना है, वहीं स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाए। ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने जिले के सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शॉपिंग कांपलेक्स, पुलिस चौकी, थाना परिसर में झंडा फहराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का संदेश भी स्टीकर अथवा अन्य माध्यम से लगाया जाए। हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनपद के समस्त सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं आदि को निर्धारित दायित्व दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed