{"_id":"61268a248ebc3e79ad28d03f","slug":"every-citizen-will-have-to-fulfill-the-responsibility-towards-the-nation-dpro-mainpuri-news-agr5050758128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के प्रति हर नागरिक को निभानी होगी जिम्मेदारी: डीपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के प्रति हर नागरिक को निभानी होगी जिम्मेदारी: डीपीआरओ
विज्ञापन
मैनपुरी। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुपुरी में आयोजित कार्यक्रम में डीपीआरओ स्वामीदीन ने लोगों को जागरूक किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
डीपीआरओ स्वामीदीन ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हम सभी लोगों को यह प्रयास करना है कि हम अपने राष्ट्रीय त्योहारों को खूब जोर शोर से मनाएं। हमें आजादी दिलाने वाले लोगों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करें। साथ ही निचले पायदान पर बैठे लोगों तक हर लाभ पहुंचाएं जो आज भी अधिकारों से वंचित हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी रामशंकर कुरील ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों को देश के लिए शहीद हुए लोगों की जानकारी मिलती है। साथ ही उनसे प्रेरणा लेकर हम भी देशसेवा को प्रेरित होते हैं। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जयकिशन परिहार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन हमे अपने देश की आजादी के भूले बिसरे सिपाहियों की याद दिलाता है। जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा ने लोगों से देश को स्वच्छ बनाने की अपील की। इस दौरान नाटक व अन्य आयोजन के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
अंत में स्कूल के बच्चों के बीच एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें सही उत्तर देने वाले 21 विजेता प्रतिभागियों को डीपीआरओ ने पुरस्कृत किया। इसमें सत्यम, तनु, राशि, प्रीति, रुद्रप्रताप, हिमांशु, दीप कुमार, राधिका, यश, योगेश, रजनी, शिवम, निशा, पलक, पायल, लक्ष्मी, हर्षित, शोभा, रामगोविंद, प्रदीप और अनिल शामिल रहे। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी आशू यादव, विक्रम सिंह प्रधान कीरतपुर, रिंकू यादव प्रधान, प्रधानाध्यापक उमा सिंह चौहान, अध्यापक अंजलि सक्सेना, अरविंद सिंह, मधुबाला यादव, आदि मौजूद रहे।