फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even semester exam applications are stuck due to slow website speed, causing inconvenience to students; university administration will take a decision after review today.

Agra News: वेबसाइट की धीमी रफ्तार में फंसे सम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन, छात्रों को हो रही परेशानी, विवि प्रशासन आज समीक्षा के बाद लेगा निर्णय

Mon, 06 Apr 2026 01:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Even semester exam applications are stuck due to slow website speed, causing inconvenience to students; university administration will take a decision after review today.
आगरा। सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया के बीच तकनीकी दिक्कतों के कारण हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं। ऐसे में विवि प्रशासन की तरफ से फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने पर सोमवार को समीक्षा बैठक की जाएगी।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल की धीमी गति, लॉगइन में समस्या और डाटा अपलोड में आ रही बाधाओं से छात्र परेशान हैं। बीबीए के छात्र नितिन का कहना है कि तकनीकी खामियों के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, फॉर्म भरते समय तकनीकी दिक्कत आ रही है। विवि को फॉर्म भरने की तिथि बढ़ानी चाहिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को प्राप्त आवेदनों की संख्या की समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना शुल्क के फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसके बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 8 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। जबकि परीक्षा फॉर्म पूर्ण करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे शामिल
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम वोकेशनल) द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।


60 प्रश्न करने होंगे हल
सभी परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र (ओएमआर) आधारित होंगी, जिनमें 100 प्रश्नों में से 60 हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र की अवधि दो घंटे तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed