फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after six days no action could be taken against the fraud woman

Agra News: छह दिन बाद भी झोलाछाप महिला के खिलाफ नहीं हो सकी कार्रवाई

Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Even after six days no action could be taken against the fraud woman
मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग झोलाछापों को हर प्रकार के उपचार के लिए छूट दे रहा है। यही कारण है कि गर्भपात जैसे मामले के आरोपियों पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। बरनाहल में आठ दिन पहले वायरल हुए मामले में नोटिस जारी कर विभाग कार्रवाई करना भूल गया है। आरोपी महिला ने अपनी दुकान फिर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव राय को सोशल मीडिया के माध्यम से 13 जून को एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इस वीडियो में एक महिला गर्भपात कराते हुए दिखाई दे रही थी। यह वीडियो कस्बा बरनाहल का बताया गया था। सीएमओ डॉ. राजीव राय के आदेश पर 14 जून को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जांच के लिए पहुंचे थे। जांच अधिकारी को झोलाछाप महिला अपना पंजीकरण नहीं दिखा सकी थी। इसके बाद महिला को तीन दिन में जवाब दिए जाने के लिए नोटिस थमाया था। संतोष जनक जवाब न मिलने पर तीन दिन बाद एफआईआर कराने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन विभाग आठ दिन बीत जाने के बाद भी महिला पर कार्रवाई कराने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही का फायदा जिले के झोलाछाप आए दिन उठा रहे हैं।

पैथोलॉजी संचालकों ने भी नहीं दिया जवाब
14 जून को बरनाहल पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने शाक्य पैथोलॉजी और न्यू शाक्य पैथोलॉजी के बोर्ड लगे देखे थे। यहां पैथोलॉजी जांच का कार्य भी चल रहा था। जब वे इन दुकानों पर पहुंचे तो यहां के संचालक दुकान छोड़कर भाग गए। यहां नोटिस चस्पा कर पैथोलॉजी के पंजीकरण के संबंध में तीन दिन के अंदर जरूरी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इन आरोपियों ने भी अभी तक विभाग को कोई जवाब नहीं दिया है और विभाग ने इनके विरुद्घ भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आरोपी महिला ने कोई जवाब नहीं दिया है। महिला के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। आज बारिश हो रही है वरिष्ठ लिपिक नहीं है उनके आते ही एफआईआर कराई जाएगी।
डॉ. राकेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed