फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after eight days, no trace of the cloth merchant was found.

Agra News: आठ दिन बाद भी कपड़ा व्यापारी का नहीं लगा सुराग

Mon, 22 Jan 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Even after eight days, no trace of the cloth merchant was found.
आठ दिन बाद भी कपड़ा व्यापारी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

-विक्रमपुर नहर में लगाई थी छलांग, परिजन हुए मायूस
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन बीते सोमवार को औंछा क्षेत्र स्थित विक्रमपुर नहर में कूदे कपड़ा व्यवसायी का कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस और एसडीआरएफ की तलाश भी बेनतीजा रही है। व्यापारी के न मिलने से परिजन मायूस हैं।

कस्बा औंछा के रहने वाले कपड़ा व्यापारी 65 वर्षीय राज कुमार गुप्ता ने बीते सोमवार को विक्रमपुर नहर में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने कपडे़, चप्पल, बाइक आदि सामान पुल से बरामद किया था। इसके साथ ही व्यापारी की तलाश शुरू कर दी थी। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक नदी में कूदने के बाद लापता हुए कपड़ा व्यापारी का कोई पता नहीं लग सका है। आगरा एसडीआरएफ की तलाश भी बेनतीजा रही है। वहीं हरियाणा से आए गोताखोर भी नहर में शव की तलाश नहीं कर सके। कपड़ा व्यापारी के बारे में कोई पता न लगने से जहां परिजन मायूस हैं। वहीं उम्मीद में आसपास क्षेत्र में परिजन की ओर से अभी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed