फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after alert, arrangements were not seen at the railway station

Agra News: अलर्ट के बाद भी रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखे इंतजाम

Sun, 16 Feb 2025 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Feb 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Even after alert, arrangements were not seen at the railway station
मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए परेशान यात्री। संवाद
अलर्ट के बाद भी रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखे इंतजाम
विज्ञापन

- बसों के वापस आने के बाद ट्रेन से यात्रा करने वालों की बढ़ रही संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर इसके बाद भी कोई इंतजाम नहीं दिखाई दिए। यहां पहुंची ट्रेन पर यात्रा करने के लिए लोगों को धक्का मुक्की करते हुए देखा गया।
पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही भीड़ का कारण प्रयागराज कुंभ बताया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद सचिन कुमार ने बताया कि वह व उनके साथी प्रयागराज कुंभ के लिए जा रहे हैं। बस स्टैंड पर पता किया तो बताया गया कि प्रयागराज के लिए कोई बस नहीं है। उनका कहना था कि प्रयागराज से बसों के वापस आने के कारण ट्रेन में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भीड़ के चलते हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर की रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था के आदेश दिए थे। मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर रविवार को किसी प्रकार का अलर्ट नहीं दिखाई दिया। यहां लोग रोज की तरह से धक्का मुक्की कर ट्रेन में सवार होते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी से फर्रुखाबाद और टूंडला के लिए जाने वाली पैसेंंजर ट्रेनों में चढ़ते और उतरते समय यात्रियों को धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया।

पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। इंतजामों में सुधार किया गया है। जीआरपी द्वारा भी लगातार भ्रमण किया जा रहा है। यात्रियों से अपील भी की जा रही है कि वे चढ़ते और उतरते समय धक्का मुक्की न करें।
एचएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed