फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after action, the manipulation of nutrition is not stopping.

Agra News: कार्रवाई के बाद भी नहीं रुक रही पुष्टाहार में हेराफेरी

Sun, 16 Nov 2025 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Even after action, the manipulation of nutrition is not stopping.
आगरा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए मुफ्त बांटे जाने वाले पुष्टाहार के वितरण में हुए घोटाले के बाद हुई कार्रवाई के बावजूद हेराफेरी का खेल नहीं रुक रहा है। बिना स्वयं सहायता समूह के सैंया में गोदाम से लोडिंग ऑटो में पुष्टाहार लादकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मामला सैंया बाल विकास परियोजना का है। शुक्रवार को सैंया स्थित गोदाम से पुष्टाहार का उठान ऑटो चालक कर रहा था। सूचना पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद्र पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाए कि पुष्टाहार को ऑटो में लादकर बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जबकि, उठान सिर्फ स्वयं सहायता समूह कर सकते हैं।
विज्ञापन

डालचंद्र ने डीपीओ मनोज मौर्य को सूचित किया। डीपीओ मौके पर पहुंचे। वीडियो बनाने का विरोध किया। डालचंद्र का कहना है कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। वहीं, इस संबंध में डीपीओ मनोज मौर्य का कहना है कि स्वयं सहायता समूह उठान के समय मौजूद था या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डालचंद्र का कहना है कि अक्तूबर 2024 में पुष्टाहार एक राशन विक्रेता के गोदाम में भरा मिला था। जांच में पता चला कि वितरण के नाम पर घोटाला हो रहा था। सीएम तक मामला पहुंचने के बाद तत्कालीन डीपीओ आदिश मिश्रा, सीडीपीओ विमल चौबे सहित 15 सुपरवाइजर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित हुए थे। अब फिर पुष्टाहार वितरण के नाम पर उच्च अधिकारियों को गुमराह करने के आरोप भी विभागीय अधिकारियों पर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed