फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing, senior citizen beaten

छात्राओं से तीन मनचलों की छेड़छाड़, विरोध करने पर वृद्ध पर हमला

Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
eve teasing, senior citizen beaten
कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों का विरोध करने पर वृद्ध ग्रामीण को घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला बोला गया। मामले में गांव के मनचलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में सोमवार को छात्राएं स्कूल जा रहीं थी। तभी गांव के ही सतेंद्र, सुरजीत, हिमांशु, प्रियांशु छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं फब्तियां कर रहे थे। तभी एक वृद्ध दुर्जन सिंह ने आरोपियों को ऐसा करने से मना गया। जब वृद्ध अपने घर पहुंचे तो आरोपी पीछा करते हुए उनके घर में घुस आए। आरोपियों के द्वारा उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की तहरीर पुत्र सुनील ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed