{"_id":"693b9c657dfcef859c061ca6","slug":"etmadpur-barhan-road-falls-apart-just-two-years-after-construction-highways-safety-at-risk-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो साल में ही उखड़ गई ये रोड... पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो साल में ही उखड़ गई ये रोड... पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था
Fri, 12 Dec 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Dec 2025 10:09 AM IST
सार
एत्मादपुर से बरहन तक दो वर्ष पूर्व ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क बनाई गई थी। दो साल में ही इसकी इतनी हालत खराब हो गई है कि पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं।
विज्ञापन
एत्मादपुर से बरहन तक बनाए गया मार्ग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एत्मादपुर से बरहन तक बनाए गए मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। निर्माण के मात्र दो वर्ष बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। अब हाल यह है कि पूरे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। स्थिति यह कि राहगीरों के लिए यह रास्ता सफर नहीं, जान का जोखिम बन गई है।
एत्मादपुर से बरहन तक करीब 10.65 किलोमीटर लंबी सड़क पर 1084.22 लाख रुपये खर्च किए गए थे। योजना के अनुसार इस मार्ग का रखरखाव 22 अक्टूबर 2027 तक ठेकेदार के जिम्मे है, लेकिन सड़क उससे पहले ही बिखरने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सामग्री को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। गांव संवाई निवासी दलबीर सिंह सिकरवार ने बताया कि सड़क निर्माण में जमकर लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
किसान नेता अंशुमन ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यवीर त्यागी ने बताया कि एत्मादपुर-बरहन मार्ग में हुए जर्जर गड्डों की शिकायत कई बार कर चुके हैं,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सहायक अवर अभियंता दिनेश अग्रवाल ने बताया कि एत्मादपुर-बरहन मार्ग की दुर्दशा को लेकर मैपिंग कराई जाएगी। जल्द ही अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।